#radiodwarka #ModiGovernment #12YearsOfModiGovernment #MPKamaljeetSehrawat #BJP #DelhiPolitics #ViksitBharat #ModiGovernmentAchievements #WomenEmpowerment #FarmerWelfare #YouthDevelopment #SeniorCitizens #Dwarka #Najafgarh #NewDelhi
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र की सांसद कमलजीत सहरावत ने "12 वर्ष विश्वास के, विकास के एवं जनकल्याण के" विषय पर आयोजित प्रेस वार्ता में केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने किसानों, युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों तथा समाज के विभिन्न वर्गों के लिए चलाई गई योजनाओं और उनके प्रभाव की जानकारी साझा की।
नजफगढ़ जिला कार्यालय, सेक्टर-17 द्वारका में आयोजित इस संवाद कार्यक्रम में सांसद कमलजीत सहरावत ने पिछले 12 वर्षों में देश में हुए विकास कार्यों, बुनियादी ढांचे के विस्तार, महिला सशक्तिकरण, किसान कल्याण और युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों पर अपने विचार रखे। इस दौरान उन्होंने सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से मीडिया के विभिन्न प्रश्नों के उत्तर भी दिए।
Vishal Gupta,
Radio Dwarka,
India’s First Online Community Radio,
16 June, 2026, Tuesday




