#school #delhi #delhischools #delhieducationmodel #delhieducation
दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। CM रेखा गुप्ता ने एक वीडियो संदेश के माध्यम से स्पष्ट किया है कि कोई भी स्कूल अभिभावकों पर यूनिफॉर्म और किताबें स्कूल से ही खरीदने का दबाव नहीं बना सकता।
इस वीडियो में हम विस्तार से समझेंगे कि अभिभावकों के क्या अधिकार हैं और यदि कोई स्कूल इस तरह का दबाव बनाता है तो आपको क्या करना चाहिए। अक्सर देखा गया है कि स्कूल तय दुकानों से महंगी यूनिफॉर्म और किताबें खरीदने के लिए कहते हैं, जिससे अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है।
इस नए निर्देश के बाद अब अभिभावकों को राहत मिल सकती है और वे अपनी सुविधा के अनुसार कहीं से भी यूनिफॉर्म और किताबें खरीद सकते हैं।
Radio Dwarka के इस जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से हमारा उद्देश्य है कि हर अभिभावक अपने अधिकारों को समझे और सही निर्णय ले सके।
Vishal Gupta
Radio Dwarka,
India’s First Online Community Radio,




